राजनांदगांव। महाविद्यालयीन गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (प्फ।ब्) के तत्वाधान में ग्रामीण खेलों के संरक्षण एवं प्रोत्साहन हेतु शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय, राजनांदगांव में दिनांक 10 एवं 11 अक्टूबर 2025 को एक भव्य ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन महाविद्यालय प्रांगण में अपराह्न 12ः00 बजे से आरंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पारंपरिक खेलों के प्रति रुचि जगाना तथा इसे पुनर्जीवित करना था।
पहला दिवस (10 अक्टूबर 2025, शुक्रवार)ः-
पहले दिन गिल्ली-डंडा, भंवरा, कंचा एवं लंगड़ी जैसे पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया।
ऽ गिल्ली-डंडा प्रतियोगिता में संकेत साहू (बी.एससी. तृतीय सेमेस्टर, बायो) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
ऽ भंवरा प्रतियोगिता में पुष्पेंद्र साहू (बी.एससी. तृतीय सेमेस्टर, गणित) ने प्रथम स्थान अर्जित किया।
ऽ कंचा खेल प्रतियोगिता में वेद कुमार (बी.एससी. तृतीय सेमेस्टर, गणित) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
लड़कियों की प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला-
ऽ भंवरा प्रतियोगिता (बालिका वर्ग) में हिना वर्मा (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
ऽ कंचा प्रतियोगिता (बालिका वर्ग) में प्रीति टेकाम (बी.ए. अंतिम वर्ष) ने प्रथम स्थान हासिल किया।
दूसरा दिवस (11 अक्टूबर 2025, शनिवार)-
दूसरे दिन पिट्ठूल, कबड्डी तथा सूर(नमकघर) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने इन खेलों को अत्यंत उत्साह एवं जोश के साथ खेलते हुए खेल भावना का परिचय दिया। खेलों के दौरान ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो सभी विद्यार्थी अपने बचपन की सुनहरी यादों में लौट आए हों।
पुरस्कार वितरण-
प्रतियोगिता के अंत में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को नगद राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजन के सफल संचालन में समस्त प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थियों का सराहनीय योगदान रहा। इस आयोजन ने न केवल विद्यार्थियों में ग्रामीण खेलों के प्रति प्रेम और जागरूकता बढ़ाई, बल्कि पारंपरिक ग्रामीण खेलो को भी पुनर्जीवित किया