शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय, राजनांदगांव में दिनांक 14 सितम्बर, 2022 को हिन्दी दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक श्री गुणवंता दास खरे, हिन्दी विभागाध्यक्ष ने हिन्दी भाषा की पृष्ठभूमि बताते हुए कहा कि भारत की प्राचीनतम भाषा संस्कृत, पाली, प्राकृत, अपभ्रंश से विकसित होते हुए हिन्दी भाषा 14 सितम्बर, 1949 ई. को संविधान सभा द्वारा भारतीय संघ की राजभाषा घोषित किया गया। जिसे 26 जनवरी, 1950 को संवैधानिक दर्जा प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर संस्था प्राचार्य डॉ. (श्रीमती) सुमन सिंह बघेल ने संबोधित करते हुए कहा कि भाषा अभिव्यक्ति की सशक्त माध्यम है, राजभाषा हिन्दी हमारी राष्ट्रीय एकता की पहचान है। हम सबको इसे व्यवहार में लाने की आवश्यकता है। डॉ. निर्मला उमरे ने कहा कि हिन्दी भाषा संसद से सड़क तक, कश्मीर से कन्याकुमारी तक, साहित्य, सिनेमा, मीडिया मंे फैली हुई है। डॉ. नागरत्ना गनवीर ने हिन्दी को सेतु भाषा की संज्ञा दी। जो भारतीय जनमानस को जोड़कर रखे हुए है। हिन्दी दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में ओपन क्वींज प्रतियोगिता का संचालन करते हुए श्री कपिल सूर्यवंशी ने विद्यार्थियों से हिन्दी विषय पर प्रश्न पूछे, जिसके विजेता छात्र/छात्राओं प्रफुल्लिता कोसरिया, देविका मेश्राम, चेतनपाल, पुष्पेन्द्र साहू, वर्षा अग्रवानी, लोमन पाल, तुषार कुमार, कनिषा शर्मा, नीरज प्रसाद, सागर, पुष्कर साहू, सावित्री साहू, संतोषी सिन्हा, मोनिका वर्मा, विरेश साहू को संस्था प्राचार्य द्वारा पुरस्कृत किया गया।

शिवनाथ महाविद्यालय में हिन्दी दिवस एवं ओपन क्विज प्रतियोगिता
Date: 15-09-2022
CONTACT US

Get in Touch

  • Govt. Shivnath Science College, Gaurav Path, Basantpur, Rajnandgaon, Chhattisgarh, Pincode : 491441