राजनांदगांव। शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय राजनांदगांव में संस्था के प्राचार्य डॉ. सुमन सिंह बघेल के मार्गदर्शन में भौतिकशास्त्र विभाग में भाभा जयंती मनाया गया। प्राचार्य डॉ. बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. होमी जाहांगीर भाभा भारत के गौरव है, उनका नाभिकीय अनुसंधान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वे भारतीय न्युक्लियर प्रोग्राम के जनक कहे जाते है। उन्होंने कहा विज्ञान के क्षेत्र में अनेक अविष्कार हुये है जिसमें से एक न्युक्लियर बम भी है। ये मानव जाति के ऊपर है कि हम उसका सदुपयोग कर वरदान बना लें या दुरूपयोग कर उसे अभिशाप बना लें।


इस अवसर पर भौतिकशास्त्र विभागाध्यक्ष श्री शिवेन्द्र कुमार नागपुरे ने भाभा जी के जीवन पर प्रकाश डाला उन्हांेने कहा कि भाभा जी के कारण ही हम परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में विकसित देशों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े है तथा भारतीय वैज्ञानिकों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अनुसंधान करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। भाभा जी को अंदाजा हो गया था कि अगर भारत को परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में सशक्त बनाना है तो भारत में ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर के शोध संस्थान की स्थापना किया जाना अत्यंत आवश्यक है। इसी क्रम में उन्होंने 1944 में टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फन्डामेंटल रिसर्च सेंटर की स्थापना दोराब जी टाटा ट्रस्ट से विŸाीय सहायता लेकर की बाद में वे भारत के परमाणु आयोग के प्रथम अध्यक्ष भी हुए। जब शोध के क्षेत्र में कार्य का विस्तार हुआ तो इसी क्रम में भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र की स्थापना इनके द्वारा की गई। भाभा जयंती के अवसर पर विभाग के द्वारा निबंध लेखन एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध में लेखन में प्रथम खोमलता साहू, बी.एससी. तृतीय वर्ष एवं द्वितीय मिनाक्षी वर्मा बी.एससी प्रथम वर्ष एवं मनीष वर्मा बी.एससी. द्वितीय वर्ष (संयुक्त रूप से) तथा तृतीय स्थान पर हेमंत साहू बी.एससी. प्रथम वर्ष रहंे। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सोनम साहू, बी.एससी द्वितीय वर्ष, द्वितीय स्थान पर नम्रता द्विवेदी, बी.एससी प्रथम वर्ष, हेमंत साहू बी.एससी प्रथम वर्ष एवं डिकेश्वर धाकड़े, बी.एससी तृतीय वर्ष संयुक्त रूप से रहें। उपरोक्त विजित छात्रों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम का संचालन विभागाध्यक्ष श्री शिवेन्द्र कुमार नागपुरे द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री किशन कंुजाम (प्रयोगशाला तकनीशियन) तथा समस्त छात्र/छात्राएं उपस्थित रहें।

साइंस कॉलेज में मनाया गया भाभा जयंती
Date: 11-11-2022
CONTACT US

Get in Touch

  • Govt. Shivnath Science College, Gaurav Path, Basantpur, Rajnandgaon, Chhattisgarh, Pincode : 491441